क्या आप भी करना चाहेंगे 50 हजार रूपये प्रति किलो वाली फसल की खेती

 नमस्कार दोस्तों 

आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसी खेती के बारे में जिससे आप बहुत ही कम समय में बहुत अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।


 दोस्तों हम बात कर रहे हैं वनीला की खेती के बारे में।

फ़िलहाल वनीला की मार्केट में कीमत 50 हजार रूपये प्रति किलो चल रही है। वनीला का उपयोग आइसक्रीम बनाने में किया जाता है, पूरी दुनिया में जितनी भी आइसक्रीम बनती हैं उसमें 40% में वनीला फ्लेवर का ही इस्तेमाल किया जाता है। इसके अतिरिक्त वनीला का उपयोग परफ्यूम,  ब्यूटी प्रोडक्ट्स साथ ही केक और कोल्ड ड्रिंक में भी किया जाता है।  इसकी देश के साथ-साथ विदेशों में काफी मांग है यदि देखा जाये तो इसकी कीमत मार्केट में हर साल बहुत तेजी से बढ़ रही है इसलिए इसकी खेती किसान भाइयों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। दक्षिण भारत में बहुत किसान वनीला की खेती करके लाखों का मुनाफा कमा रहे हैं

वनीला की खेती

यह आर्किड फैमिली का पौधा है, इसकी बेल व बीज से भी पौधा उगा सकते हैं इसका तना काफी लम्बा होता है और इसमें ही फलियाँ लगती हैं फलियों से काफी सारे बीज मिलते हैं

वनीला की फसल को ह्यूमिडिटी,छाया और मध्यम तापमान की आवश्यकता पड़ती है। इसकी खेती के लिए 25 से 35 डिग्री सेल्सियस अच्छा माना जाता है। इसकी खेती गर्मियों में भी थोडा सा तापमान का प्रबंधन कर बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं । इसकी खेती के लिए आप शेड बना कर के भी कर सकते हैं 


यह भी पढ़ें- 5 ऐसे कृषि संबंधित व्यवसाय जो कम लागत में कर अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।


वनीला की खेती हेतु दिशा निर्देश 

वनीला की फसल 3 साल में तैयार हो जाती है। इसकी खेती के लिए 6.5 से 7.5 पी एच वाली मिटटी काफी अच्छी मानी जाती है

एक एकड़ में इसकी 2400 से 2500 बेलें लगती हैं। इसकी फसल के लिए समय समय पर खाद की आवश्यकता होती है। वर्मी कम्पोस्ट खाद या गोबर की खाद इसकी खेती के लिए अच्छी मानी जाती है । इसके अलावा 100 लीटर पानी में 1 किलोग्राम एनपीके खाद का छिडकाव करना होता है 

बाजार भाव

बात करें इसके भाव की तो फ़िलहाल इसकी बाजार में कीमत 40 हजार से 50 हजार तक चल रही है जो की दिनोदिन बढती ही जा रही है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.